हमे जाने

वैसे तो मेन स्ट्रीम मीडिया में स्वतंत्र रूप से अपनी पहचान स्थापित करने कि हमारी जुगत हैं। हमारा बोधवाक्य ‘हिस्टरी, कल्चर और लिटरेचर’ हैं। देखा जाए तो कला और साहित्य में हम नए और पहले नही होंगे।

यूँ तो ऐसे कई वेब पोर्टल हो सकते हैं, परंतु हम प्रकाशित साहित्य के मूल संसाधनों मे ज्यादा यकीन रखते हैं। डिजिटल कॉन्टेट के इस दौर में शॉर्ट स्टोरी का कल्चर आम हो गया हैं। उस वजह से अध्य़यन के मूल संसाधनो से हम दूर होते जा रहे हैं।

‘डेक्कन क्वेस्ट’ के माध्यम से हम अभ्यागतो को अनुसंधान के लिए पर्याप्त साधन मुहैय्या कराना चाहते हैं। कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य तथा इतिहास में ऐसे कई मौलिक और महत्वपूर्ण ग्रंथ हैं, जो हमारे ग्रंथागारों के धूल में सिमट कर रह गए हैं या फिर आऊट ऑफ हो गए हैं। लेखक, प्रकाशको कि सौजन्य और सहायता हम इस मूल ग्रंथों के पन्नो को ‘डेक्कन क्वेस्ट’ के माध्यम से पब्लिक डोमेन में लाना चाहते हैं।

वर्तमान माहौल में अकादमिक अनुसंधान के लिए वेब पोर्टल के इस्तेमाल का चलन बढा हैं। इस जरुरत को ध्यान में रखते हुए हम रिसर्च के मूल तथा ऑथेन्टिक स्त्रोत मुहैय्या कराने का काम हाथ में लिए हैं। बेहद सरल और आसान हिन्दोस्ताँनी भाषा में हम आपसे जुडना चाहते हैं।

विशेष कर ‘डेक्कन क्वेस्ट’ के माध्यम से हम दक्षिण भारत कि साहित्यिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संजोने का कार्य करने कि मंशा हैं। उत्तर भारत के तुलना में दक्षिण को हमेशा से ही दोयम दर्जा दिया गया हैं, इस कमी को पुरा करने की इच्छा रखते हैं।

अपने सुझाव, सूचनाए और मतों से हमे आगाह करे। या फिर हमसे संपर्क कर अपने मौलिक सूचनाए हम तक पहुचाए। अगर आप कोई लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो हमे editor@deccanquest.com इस ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है।

गोपनियता और शर्तें

‘डेक्कन क्वेस्ट’ वेबसाइट इस्तेमाल करने के कुछ चुनिंदा शर्ते हमने तय की हैं। हमे यकिन है कि पाठक हमारे प्रकाशित साहित्य का इस्तेमाल वैध कार्यों के लिए करेंगें। जिससे उसकी मौलिकता और मूल लेखकों कि बौद्धिक संपदा का उल्लंघन नही होंगा।

‘Deccan Quest’ पर प्रकाशित साहित्य व्हॉट्सएप, फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से फिर से प्रकाशित करते समय मूल लेखकों का नाम हटाना, अन्य नामों से प्रकाशित करना, लेखकों का नाम बदल कर प्रकाशित करना कॉपीराईट कानून का उल्लघंन माना जाएगा।

उसी तरह वेबसाईट को हानी पहुँचाने के उद्देश से कि गई कृति संज्ञेय अपराध मानी जाएगी जिसमें पोर्टल से छेडछाड करना, तंग करना, व्यवधान निर्माण करना, अभद्र या अश्लील सामग्री भेजना या साइट को नुकसान पहुँचाना शामिल हैं।

वेब साईट के मूल लेखों मे वाक्यों का बढाना, जोडना, लेखों के मूल आशय को घटाकर या बढाकर उसको विकृत करना नियमबाह्य हैं। मूल लेखों में संदर्भहिन, जोड-तोड, अतिरिक्त तथा गैरजरुरी सामग्री जोड़ना गैरकानूनी माना जाएगा। ऐसे स्थिति में यह क्रिया एक संज्ञेय अपराध मानी जाएगी।

वेब साइट पर प्रदर्शित सामग्री की कॉपीराइट, लोगो, डिज़ाइन राइट्स, पेटेंट और दूसरे बौद्धिक संपदा अधिकार ‘डेक्कन क्वेस्ट’ और इसके अन्य लाइसेंसधारकों के पास सुरक्षित हैं। किसी को भी इसके नकल, पुनर्प्रकाशन, सामग्री को अलग-अलग करने, डाउनलोड करने, पोस्ट करने, प्रसारित करने, सार्वजनिक करने का अधिकार नहीं है।

deccanquest.com वेबसाईट पर प्रकाशित किया जा रहा कॉन्टेट तथा साहित्य लेखकों का मूल प्रतिभा कि देन हैं, जिसकी बौद्धिक संपदा कि रक्षा करना हमारा फर्ज हैं। ऐसे स्थिति में हम लेखकों को यकिन दिला कर उनके लेखन साम्रगी को संरक्षित करते हैं।

वेबसाईट पर प्रकाशित होनेवाला साहित्य, व्हॉट्सएप तथा फेसबुक पर शेअर करने के लिए खुला हैं। वेबसाईट, लेखक तथा पुस्तकों के संदर्भ के साथ प्रकाशित साहित्य का पुन:इस्तेमाल करने कि प्रक्रिया हमारे ओर से हप तरह खुली हैं। हमारा प्रकाशित साहित्य पब्लिक डोमेन में हैं, जिसका योग्य इस्तेमाल करने का उत्तरदायित्व पाठकों कि जिम्मेदारी हैं।

प्रकाशित सामग्री पर कॉपीराइट बना रहेगा पर ‘डेक्कन क्वेस्ट’ का इसपर पुरा अधिकार या एकाधिकार नहीं रहेंगा। कुछ नियमों के अधीन रहकर आप इस सामग्री का उपयोग कर सकेंगे और किसी अन्य को भी उपयोग में लाने का सुझाव दे सकते हैं।

वेबसाईट पर प्रकाशित होनेवाली तिसरे पक्ष के विज्ञापन कि कोई जिम्मेदारी ‘डेक्कन क्वेस्ट’ नही लेता हैं। संबंधित साईटों के माध्यम से होनेवाले किसी प्रकार के साईबर क्राईम कि जिम्मेदारी हम नही लेते हैं।